पटना में चोरी के दौरान, चोरो ने गार्ड की बेरहमी से कर दी हत्या।

चोरो ने गार्ड की बेरहमी से कर दी हत्या।

पटना में चोरी के दौरान, चोरो ने गार्ड की बेरहमी से कर दी हत्या।
पटना में चोरी के दौरान, चोरो ने गार्ड की बेरहमी से कर दी हत्या।
पटना / कुन्दन पांडेय/ पटना से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ चोरी की वारदात को अंजाम देने आए करीब 10-12 की संख्या में चोरो ने एक गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दिया। ओहि दूसरा गार्ड को रसी से बांध कर बंधक बना लिया।
मामला पटना के दीदारगंज टोल से सटे बुद्धा टोयोटा शोरूम का है। आपको बतादे कि घटना रात्रि करीब 1-2 बजे के बीच का है, इसी दौरान करीब 10-12 की संख्या में आये चोरो ने शोरूम में दाखिल होने का प्रयास करने लगा । दाखिल होने में चोर सफल भी हो गया। लेकिन मनोरंजन कुमार को प्रवेश के बाद चोरों का पाला शोरूम में रात्रि गस्ती करते गार्ड से पड़ गया। शोरूम में कुल 2 गार्ड ड्यूटी में तैनात थे। उसी दौरान गार्ड और चोरों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद चोरों ने मिलकर एक गार्ड को पहले रस्सी से बांध दिया। वही दूसरा गार्ड को पहले हथियार के बल पर काबू किया। और शोरूम का चाबी देने का दबाव बनाने लगा विरोध करने पर चोरों ने गार्ड मनोरंजन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। मनोरंजन कुमार के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के निशान भी मिले हैं।
चोरों ने गार्ड मनोरंजन कुमार (42)को इतना बार चाकू मारा की मनोरंजन का हाथ बाहर निकल आया खून के अधिक रिसाव के कारण गार्ड मनोरंजन की मृत्यु हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी मृतक के परिवारों को मिली ,वैसे ही पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में केवल एक ही काम करने वाले व्यक्ति थे । जिस पर कई लोगों की जिम्मेवारी थी। 
मृतक मनोरंजन कुमार(42) ,  पिता - स्व बैजनाथ शर्मा अरवल जिला स्थित ग्राम खेड़ासीन पंचायत खड़ासीन थाना शहर तेलपा का निवासी था।
घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय थाना को मिले मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
4
sad
8
wow
0