परिजनों से नाराज नेपाल से गुम हुए लड़का बिहार पुलिस के एक सिपाही की मदद से सकुशल परिजनों के सुपुर्द

बिहार पुलिस के लिए गर्व की बात,इस सकारात्मक संदेश के लिए नेपाल पुलिस ने की प्रशंसा और जताया आभार

परिजनों से नाराज नेपाल से गुम हुए लड़का बिहार पुलिस के एक सिपाही की मदद से सकुशल परिजनों के सुपुर्द
काठमांडू पुलिस अधीक्षक अनिल घिम्रे (2014 बैच) ने प्रशंसा करते हुए कहा कि मुकेश कश्यप ने टेक्निकल सिपाही पद पर रहते हुये किया इतना बड़ा काम।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/पटना/बाढ़--भारत और नेपाल के मधुर मैत्री संबंध प्राचीन काल से ही सर्वविदित है।लेकिन उसमें और चार चाँद लगाने का काम बिहार पुलिस के एक सिपाही और वर्तमान समय मे बाढ़ अनुमण्डल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टेक्निकल पद पर कार्यरत मुकेश कश्यप ने करते हुए राज्य ही नही बल्कि देश को गर्व का एहसास दिलाने का काम किया है।
परिजन एवं सिपाही मुकेश कश्यप से bn24live की रिपोर्टर प्रिया सिंह को मिली जानकारी के अनुसार नेपाली लड़का नबीन रूवाली पिता-विजय रुवाली ग्राम +पोस्ट-डडेलधुरा,जिला-डडेलधुरा, राज्य- सुदूर पश्चिम,देश-नेपाल निवासी अपने परिजनों से मिले डांट फटकार से नाराज होकर बिना बताये घर निकल गया।परिजनों ने नेपाल मे अपने स्तर से काफी  खोजबीन किया।लेकिन कुछ पता नही चलने पर नेपाल के काठमांडू मे बच्चा मिस्सिंग कम्प्लेन दर्ज कराया गया।
इधर लड़का नेपाल से निकलकर बिहार के सीतामढी से होते हुये पटना आ गया था।जहाँ एक रोहित नाम का लड़का जो छोटी पहाडी पटना मे CA की पढ़ाई करता था उसके पास भटकते हुए पहुंचा और रोहित से मोबाइल मांग कर नेपाल मे अपने घर कॉल कर दिया।बच्चा खो जाने के कारण पूरा परिवार काफी परेशानी और तनाव मे था।ठीक से खाना लोग नही खा पा रहे थे।सच भी है कि बेटा के खो जाने का दर्द तो उसके माता पिता से ज्यादा कोई नही समझ सकता है।बच्चे की खबर मिलते ही परिजन ने काठमांडू पुलिस अधीक्षक (SP) अनिल घिम्रे (2014 बैच) को इसकी जानकारी दी।उसके बाद काठमांडू पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकेश कश्यप को कॉल कर सारी बात बतायी गयी।
ज्ञात हो कि तकनीकी सहायता हेतु पुलिस द्वारा टेलीग्राम ऐप्प पर NATIONAL POLICE GROUP बनाया गया है। जिसमे अपने देश के सभी राज्यो के यूनिट (NIA/RAW/ARMY/ BSF/CISF/CRPF/SSB अन्य)के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी जुड़े है।इसमें अपने देश के अलावा नेपाल और सिंगापुर के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी भी जुड़े हुये है।इस ग्रुप के सभी सदस्य एक दूसरे से सहयोग करके एक दूसरे की मदद करते है।मुकेश को बिहार राज्य का नोडल भी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि बिहार के विभिन्न हिस्से से जितने अपराध सम्बंधी/या कोई भी तकनीकी समस्या हो हमे कॉल आता है।हम मदद करते हैं।यही कारण है कि मुझे भारत के अलावा नेपाल के भी सभी पुलिस अधिकारी/कर्मी जानते है।
सूचना मिलते ही मैने रोहित को अपने बारे मे परिचय दिया और रोहित को विश्वास मे लेते हुए अनुरोध किया की वो बच्चा  नेपाल से अपने घर से बेघर होकर पटना आ गया है। उसको अपने पास सुरक्षित रखें।खाना खिलाने और रेस्ट करने को बोला।उसके बाद नेपाली लड़के से बात किया और बोला की आप रोहित के पास ही ठहर जाये आपके परिजन से मै सम्पर्क बना रहा हूँ।
इसकी सूचना तत्काल काडमांडू एसपी को देते हुए बताया कि वो लड़का मिल गया और उसको सुरक्षित रखवा दिये है।चिंता की कोई बात नहीहै।इससे वो काफी मुझसे प्रभावित हुये और बोले की आप टेक्निकल सिपाही पद पर रहते हुये इतना बड़ा काम कर दिये।साथ ही बिहार पुलिस के बारे मे काफी प्रशंशा की जो अपने राज्य/देश के लिये गर्व की बात है।बिहार पुलिस की तरफ से एक सकारात्मक संदेश नेपाल गया।
मैने काठमांडू पुलिस अधीक्षक कार्यालय से परिजन का कॉन्टैक्ट नम्बर लिया और जब मैने कॉल करके परिजन को बताया की अपका लड़का मिल गया,जो पटना मे सुरक्षित रखा गया है।सुनकर उसके परिजन काफी भावूक हुये और मिलने के लिये काफी बेताब हो गये।मैने उनको आश्वासन दिया की आप लोग घबराये नही अपका बच्चा सकुशल मिल जायेगा।भटके हुए बच्चे का बड़ा भाई सड़क मार्ग से बिहार के लिए तुरंत रवाना हुआ।और मुझसे संपर्क बनाए रखा।और मै भी एसपी काडमांडू को सारी बातों से अवगत कराता रहा।इस के उपरांत बच्चे से परिजन की मुलाकात हुई।परिजन जब अपने बच्चा से मिले तो काफी भवूक हो गये और रोने लगे।फिर वो लोग हम से बात किये और काफी आशीर्वाद दिये।साथ ही बिहार पुलिस की काफी तारिफ करते हुए आभार व्यक्त किया।और बच्चा को अपने साथ सकुशल ले गये।
पूर्व मे भी मैने एक नेपाली लड़का को ढूँढकर नेपाल पुलिस को दिया हूँ।मुकेश कश्यप को पूर्व मे वरीय पुलिस अधीक्षक काठमांडू सह्कुल थप्पा के हाथो एक प्रशंशा पत्र मिल चुका है।स तरह से मुकेश द्वारा इस दुसरे नेपाली लड़का को भी नेपाल पहुंचाने मे मदद किया गया।इससे बिहार पुलिस विभाग के साथ साथ  राज्य/देश की ओर से एक अच्छा संदेश नेपाल मे गया।
जो गर्व की बात है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1