घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार ,जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।

घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार ,जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त।

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट  :- बीते चार दिनों से बिहार में चल रहे शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप अब लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। कोहरे और शीत लहर के चलते जहां आम जन मानस परेशान है वही ट्रेनों के साथ सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इतना ही नहीं घने कोहरे के कारण लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को किउल जंक्शन पर दो दर्जन से ज्यादा प्रमुख ट्रेनें कई घंटे देर से पहुंची। ट्रेनों की लेट के चलते यात्री स्टेशन पर पछुआ हवाओं के बीच ठिठुरने को मजबूर हो रहे थे।


वहीं दोपहर बाद जब सूर्य देव ने दर्शन दिए तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिली। ट्रेनों के इंतजार में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग महिला-पुरूष व बच्चों को उठानी पड़ रही थी। रात में आने वाली ट्रेनें सुबह पहुंच रही है इससे यात्रियों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। जनशताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे, हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 2 घंटे, झाझा-पटना मेमू पैसेंजर 30 मिनट, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस 2 घंटे , टाटा दानापुर एक्सप्रेस 1घंटे की देरी से पहुंची। वहीं डाउन की जनशताब्दी एक्सप्रेस 3 घंटे, मोकामा हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे, पटना हटिया एक्सप्रेस एक घंटे,मुजफ्फरपुर सियालदाह एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0