राजद प्रत्याशी पति अशोक महतों ने सत्ता पक्ष पर लगाया आरोप-उनको कभी भी जेल भेजा जा सकता है।

23 तारीख को मुंगेर आने का निमंत्रण देने बाढ़ पहुंचे थे राजद प्रत्याशी पति अशोक महतों

राजद प्रत्याशी पति अशोक महतों ने सत्ता पक्ष पर लगाया आरोप-उनको कभी भी जेल भेजा जा सकता है।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट //पटना --मुंगेर लोकसभा से राजद प्रत्याशी के पति अशोक महतों बाढ़ प्रखंड के कई पंचायत में जनता से मिल कर नामांकन के लिए 23 तारीख को मुंगेर आने का निमंत्ररण दे रहे है। हालाकि आरजेडी की उम्मीदवार कुमारी अनीता आज साथ नहीं थी।अशोक महतो ने बताया कि उनको कभी भी जेल भेजा जा सकता है,उनके ऊपर सीसीए लगाया गया।उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है ।पत्रकारों ने पूछा कि प्रशासन का दबाव है क्या? तो अशोक महतो ने कहा अभी दबाव नहीं है लेकिन सत्ता पक्ष कुछ भी कर सकता है ऐसा उनको आभास हो रहा है। बता दें कि उन्होंने बाढ़ प्रखंड के राणाविघा,बुढ़नपुर , शहरी सहित कई पंचायतों में जन संपर्क चलाया। इस दौरान बाढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी कर्णवीर सिंह यादव, राजद जिला प्रवक्ता मिथलेश यादव, राजद नेता रणवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0