अथमालगोला पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई-102 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; 5 वारंटी भी धरे गए

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया जा सके।

अथमालगोला पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई-102 लीटर शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; 5 वारंटी भी धरे गए

​अथमलगोला थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी खुफिया तंत्र को सक्रिय किया था।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चंदा गांव में एक घर के अंदर अवैध तरीके से देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए ठिकाने पर अचानक छापेमारी की।

​पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया। मौके से पुलिस ने घर के अंदर अवैध रूप से संचालित की जा रही देशी शराब की भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 102 लीटर तैयार अवैध देशी शराब बरामद की और शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरणों व सामग्रियों को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने चंदा गांव निवासी जयवीर कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के साथ-साथ पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ भी शिकंजा कसा है। पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच वारंटियों को भी विभिन्न ठिकानों से गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार और अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि शनिवार को सभी आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0