बख्तियारपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस न्यू संध्या हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, विधायक अरुण कुमार साह ने किया उद्घाटन
इस हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं के कारण अब मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राजधानी पटना से विभिन्न गंभीर व जटिल रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से बख्तियारपुर आकर अपनी सेवाएं देंगे।
पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत पुरानी बाईपास, आर. के. पैलेस के समीप शनिवार को 'न्यू संध्या हॉस्पिटल' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए अस्पताल का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक अरुण कुमार साह ने फीता काटकर किया।

गौरतलब है कि अथमलगोला बाजार में निदेशक डॉ. बी. आर. सिंह के कुशल नेतृत्व में 'संध्या हॉस्पिटल' पहले से सफलतापूर्वक अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जरूरत को देखते हुए इसकी नई शाखा बख्तियारपुर में शुरू की गई है।

पटना के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
डॉ बी आर सिंह ने बताया कि बहुत ही कम खर्च में विभिन्न रोगों से निजात पाने की मरीजों को सरल एवं सुव्यवस्थित अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी। इस हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं के कारण अब मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। राजधानी पटना से विभिन्न गंभीर व जटिल रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियमित रूप से बख्तियारपुर आकर अपनी सेवाएं देंगे। इमरजेंसी सेवा 24/7 उपलब्ध रहेगी।
स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
उद्घाटन के मौके पर विधायक अरुण कुमार साह ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी बीमारियों और इमरजेंसी के लिए मरीजों को बार-बार पटना भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
