अथमलगोला स्टेशन बाजार गई महिला सोमवार सुबह से लापता, परिजन परेशान, तलाश में जुटे
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अनुराधा देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों या नजदीकी थाने को सूचित करें।
पटना (प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-जिले के अथमलगोला थाना अंतर्गत करजान निवासी 48 वर्षीय महिला अनुराधा देवी सोमवार (23 नवंबर 2026) की सुबह करीब 8 बजे से लापता हैं। वह बलेंद्र सिंह की पत्नी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुराधा देवी सोमवार सुबह अथमलगोला स्टेशन बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। बताया गया है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हैं।
उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की और बख्तियारपुर तथा बाढ़ रेलवे स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों के अनुसार, मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी जा रही है।
पहचान एवं संपर्क विवरण:
नाम: अनुराधा देवी
उम्र: 48 वर्ष
पता: करजान, अथमलगोला (बाढ़), जिला पटना
संपर्क नंबर: 8409150035, 8409310016, 7254916739
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अनुराधा देवी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों या नजदीकी थाने को सूचित करें।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
