गांधी व शास्त्री जयंती पर करजान, सूर्यपुरा उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

​कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, दर्जनों अभिभावक एवं स्थानीय प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

गांधी व शास्त्री जयंती पर करजान, सूर्यपुरा उच्च विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

​पटना जिले के अथमलगोला प्रखंड स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,करजान, सूर्यपुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

​कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, दर्जनों अभिभावक एवं स्थानीय प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

​प्रभारी प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांत और शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का नारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महापुरुषों के आदर्शों और सादगी को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

​छात्रा रम्या सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के साथ-साथ स्वच्छता और स्वावलंबन का जो पाठ पढ़ाया, उसे हमें दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। वहीं, छात्रा अभिनंदनिका ने शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन और दृढ इच्छाशक्ति हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है।

​समारोह के अंत में शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उपस्थित अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0