आंगनबाड़ी केंद्र जा रही 8 वर्षीया बच्ची की ई-रिक्शा पलटने से हुई दर्दनाक मौत, ​अथमलगोला थाना क्षेत्र की घटना

घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस अप्रत्याशित हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

आंगनबाड़ी केंद्र जा रही 8 वर्षीया बच्ची की ई-रिक्शा पलटने से हुई दर्दनाक मौत, ​अथमलगोला थाना क्षेत्र की घटना

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीया छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान गंजपर निवासी विनोद राय की पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में हुई है, जो आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने जा रही थी। इस घटना से परिजनों और पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, अंशिका कुमारी ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुरानी बाइपास पर गंजपर के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त बच्ची ई-रिक्शा के नीचे दब गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

 

​घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल बच्ची को अथमालगोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के क्रम नहीं बच सकी और उसने दम तोड़ दिया।

​

थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि शव कब्जे में लेकर बाढ़ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l और इ रिक्शा ज़ब्त कर लिया गया है l घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस अप्रत्याशित हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0