19 दिनों के इलाज के बाद घर लौटी अथमलगोला प्रखंड प्रमुख रीना देवी, AIIMS पटना से हुईं डिस्चार्ज,समर्थकों में खुशी की लहर

इस शुभ अवसर पर समाजसेवी राजकिशोर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां के स्वस्थ होने की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

19 दिनों के इलाज के बाद घर लौटी अथमलगोला प्रखंड प्रमुख रीना देवी, AIIMS पटना से हुईं डिस्चार्ज,समर्थकों में खुशी की लहर

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड प्रमुख श्रीमती रीना देवी के स्वास्थ्य को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई हैl एम्स (AIIMS) पटना में 19 दिनों तक चले लंबे इलाज और डॉक्टरों की देखरेख के बाद उन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

​गौरतलब है कि कुछ समय पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया था।प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी राजकिशोर सिंह की माता जी के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही क्षेत्र के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों , जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद सदस्यों, मुखिया संघ, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड पार्षदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई थी। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की थी।

​अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। इस शुभ अवसर पर समाजसेवी राजकिशोर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मां के स्वस्थ होने की कामना करने वाले सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

​राजकिशोर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की दुआओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस कठिन समय में आप सबका साथ हमारे लिए बहुत बड़ा संबल रहा। क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर माता जी के पूर्णतः स्वस्थ होने और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है।

 

प्रिया सिंह की रिपोर्ट 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0