पूर्व DGP विनय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्री विनय कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस संगठन के प्रति दिए गए अप्रतिम योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की।

पूर्व DGP विनय कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, अब संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी

पटना: बिहार पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार की पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं और समारोह को अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सुशोभित किया।

​समारोह में पुलिस महकमे के कई दिग्गज अधिकारी मौजूद रहे। महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों में जितेंद्र सिंह गंगवार, जितेंद्र कुमार, कुंदन कृष्णन, पंकज दराद के साथ-साथ पूर्व महानिदेशक (BSAP) ए.के. अंबेडकर और बिहार पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण शामिल हुए। इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप महानिरीक्षक (DIG) एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी उपस्थित होकर श्री कुमार के प्रति गहरा सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

​कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्री विनय कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस संगठन के प्रति दिए गए अप्रतिम योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की।

​गौरतलब है कि सेवानिवृत्ति के पश्चात श्री विनय कुमार बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। पुलिस महकमे के अधिकारियों ने उन्हें इस नई और महत्वपूर्ण प्रशासनिक भूमिका के लिए भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0