बिहार के शेखपुरा में निगरानी विभाग का बड़ा छापा - मनरेगा कार्यालय से पंचायत रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान के एवज में लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगरानी विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस भ्रष्टाचार के इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बिहार के शेखपुरा में निगरानी विभाग का बड़ा छापा - मनरेगा कार्यालय से पंचायत रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार के शेखपुरा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जिले में कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिससे प्रशासनिक गलियारों और अंचल से लेकर प्रखंड कार्यालयों तक हड़कंप मच गया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा कार्यालय से पंचायत रोजगार सेवक को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

​अरियरी प्रखंड का मामला, हजरतपुर मडरो पंचायत का है आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम द्वारा की गई इस छापेमारी में पकड़े गए आरोपी की पहचान अरियरी प्रखंड के हजरतपुर मडरो पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पप्पू कुमार मूल रूप से कपासी गांव का निवासी बताया जा रहा है।

​मनरेगा कार्यालय में जारी है पूछताछ

निगरानी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह जाल बिछाया था। जैसे ही रोजगार सेवक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद से ही प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। निगरानी विभाग के अधिकारी आरोपी रोजगार सेवक को हिरासत में लेकर कार्यालय के अंदर ही कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं।

​प्रखंड कर्मियों में मचा हड़कंप

इस रंगेहाथ गिरफ्तारी की खबर फैलते ही अरियरी प्रखंड कार्यालय और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। कई कर्मी और अधिकारी अपने कार्यालय से नदारद दिखे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान के एवज में लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निगरानी विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस भ्रष्टाचार के इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0