विकास के पथ पर अग्रसर बिहार, मृदुराज फाउंडेशन द्वारा समाज की 11 विभूतियाँ सम्मानित

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक श्याम रजक, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, सूफी बोर्ड बिहार के अध्यक्ष इरशाद, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शांति राय, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 दिवाकर तेजस्वी समेत कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

विकास के पथ पर अग्रसर बिहार, मृदुराज फाउंडेशन द्वारा समाज की 11 विभूतियाँ सम्मानित

​पटना- मृदुराज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' सह परिचर्चा विषय 'विकास के पथ पर बिहार' का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल रहे।

​

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 प्रमुख हस्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

​

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक श्याम रजक, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, सूफी बोर्ड बिहार के अध्यक्ष इरशाद, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. शांति राय, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 दिवाकर तेजस्वी समेत कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

​

समारोह के सफल आयोजन पर राष्ट्र सेवा मिशन के संस्थापक जीतेन्द्र नीरज, मृदुराज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन, सचिव पल्लवी रंजन तथा कार्यक्रम समन्वयक घनश्याम सिंह "मंटू" को उपस्थित अतिथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

रिपोर्ट प्रिया सिंह 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0