तेल्हाड़ा लूटकांड का 5 घंटे में उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।लूटी गई 10 हजार रुपये की नकदी, दो एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद

तेल्हाड़ा लूटकांड का 5 घंटे में उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

नालंदा से अविनाश पांडेय की रिपोर्ट-- जिला के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का नालंदा पुलिस ने महज 5 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई 10 हजार रुपये की नकद , दो एटीएम कार्ड तथा घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को मानसिंगपुर गांव निवासी नितीश कुमार ने तेल्हाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के आधार पर तेल्हाड़ा थाना कांड संख्या 146/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय चौकीदार की पहचान के आधार पर पुलिस ने मनोहर बिगहा गांव निवासी राहुल कुमार (18), संजीव कुमार (20) और आकाश कुमार उर्फ जौमी दादा (24) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से वादी से लूटे गए 10 हजार रुपये और दो एटीएम कार्ड बरामद किए।

इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन BR21AL-7278 को भी गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी कर बरामद कर लिया गया। वाहन को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया है।

 

पांच घंटे के अंदर कार्रवाई

 

नालंदा पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। घटना के महज 5 घंटे के अंदर लूटकांड का सफल उद्भेदन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संजीव कुमार के विरुद्ध तेल्हाड़ा थाना में वर्ष 2024 का एक मामला दर्ज है। वहीं, आकाश कुमार उर्फ जौमी दादा के विरुद्ध भी तेल्हाड़ा थाना में वर्ष 2019 का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

 

छापेमारी टीम

 

कार्रवाई में तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष पुअनि अजीत कुमार टिंकू, पुअनि अनिकेश कुमार बिट्टू, पुअनि विजय कुमार तथा तेल्हाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

 

बरामदगी:

 

- 10,000 रुपये नकद

- दो एटीएम कार्ड

- घटना में इस्तेमाल वाहन BR21AL-7278


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0