बाढ़ में अनुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट का आयोजन

बी डी ओ ने छात्रों छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने की संभावना की तलाश हेतु जागरूक बनने पर जोर देते हुए भटकाव में नहीं आना है इस प्रवृति हेतु शिक्षा के साथ अन्याय सकारात्मक कार्यो, प्रतियोगिता से अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाए।

बाढ़ में अनुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट का आयोजन

अनुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र बाढ़ (patna)द्वारा "क्रियेटिविटी कॉन्टेस्ट_ 2026 "का जिला स्तरीय आयोजन R.J.मेमोरियल रेस्ट हाउस के सभागार में किया गया. जिसमें कुल 23 स्कूल के 100 से अधिक छात्रों ने समूह गायन, एकल गायन, चित्रकला, निबंध, भाषण, कविता की प्रतियोगिता में शामिल हुए. जिसका उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री अंजू ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा किया गया.

 

इस अवसर पर बी डी ओ ने छात्रों छात्राओं को जीवन के हर क्षेत्र में आगे रहने की संभावना की तलाश हेतु जागरूक बनने पर जोर देते हुए भटकाव में नहीं आना है इस प्रवृति हेतु शिक्षा के साथ अन्याय सकारात्मक कार्यो, प्रतियोगिता से अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाए. अमित कुमार ने ऐसे आयोजनों के लिए अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को ऐसे आयोजनों में सक्रियता से भाग लेने पर बल दिया.

 

समूह गायन की जूनियर और सीनियर ,एकल जूनियर aur सीनियर एकल गायन प्रतियोगिता में MZH competition school barh की प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया .वहीँ निबंध प्रतियोगिता के जूनियर समूह में मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल सादिकपूर के विपुल कुमार और सीनियर वर्ग में St.joseph+2 की ऋतु रानी ने बाजी मारी. भाषण एवम कविता के जूनियर वर्ग में ज्ञानस्थली एकेडमी केी कुमारी सुहाना और कनिष्क सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया .वहीँ चित्रकला प्रतियोगिता के दोनों वर्ग में St.joseph girls school ne बाजी मारी. 

 

विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के प्रबंधक विवेक कुमार ने प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्र संचालक सुधीर कुमार गुलशन और डॉ अशोक कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर आए हुए सभी स्कूल संचालकों, अतिथियों ,निर्णायक मंडल के सदस्य तथा सभी विद्यार्थियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. अंजनी वीणा, पल्लवी सुमन, मुकेश कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह,सूरज कुमार, अंजलि ,अमित कुमार सिंह, अमित कुमार, सुनीता पाणि, संगीता झा, हाजी जाकिर हुसैन, दिलीप कुमार ,कुंदन कुमार सिंह,करण अभिजीत, रामनाथ गुरु, पंकज कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, कामराज जी, कौशल कुमार सिंह दीप कुमार सिंह, धर्मवीर कुमार, रश्मि किरण सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम को गौरवशाली एवम भव्य बना दिया. प्रतियोगिता की शुरुआत अनुवर्त गीत और समापन राष्ट्रीय गान से की गई.


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1