पटना ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई-खुसरूपुर में अवैध कट्टा, कारतूस और गांजे के साथ एक गिरफ्तार
ग्रामीण एसपी कोमल मीना ने दी जानकारी, गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर गांव में हुई छापेमारी
पटना ग्रामीण पुलिस को अवैध आग्नेयास्त्रों और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, खोखा और गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण कोमल मीना ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है।
गौशाला में छिपाकर रखा था असलाह और मादक पदार्थ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 अक्टूबर की रात खुसरूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर गांव निवासी अजीत कुमार (33 वर्ष), पिता विजेन्द्र सिंह, अपने घर और गौशाला में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर और गौशाला से हथियार और गांजा बरामद किया।
बरामद सामान की सूची:
देशी कट्टा: 01 ,जिंदा कारतूस: 06 ,खोखा: 06 ,गांजा: 1.024 किलोग्राम
मामला दर्ज, भेजा जा रहा जेल
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत कुमार, ग्राम- चैनपुर, थाना- खुसरूपुर, जिला- पटना के रूप में हुई है।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
