प्यार, धमकी और जहर का हाईवोल्टेज ड्रामा--- महिला थाना में युवक ने निगला सल्फास

वहीं डीएसपी ज्योति कुमारी ने जांच के बाद बताया कि युवक का दो दिन पूर्व बेगूसराय की एक युवती से भी विवाद हुआ है, जहां मामला दर्ज है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

प्यार, धमकी और जहर का हाईवोल्टेज ड्रामा--- महिला थाना में युवक ने निगला सल्फास

​शेखपुरा/धीरज सिन्हा-- जिले के बाजिदपुर स्थित महिला थाना परिसर गुरुवार को उस वक्त अचानक अखाड़ा और हाईवोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया, जब काउंसलिंग के लिए पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर सल्फास जैसा जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। युवक की पहचान कटारी गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र माधव मुरारी के रूप में हुई है, जो फिलहाल महादेव नगर में किराए पर रहता है।

 

​मामला प्रेम-प्रसंग और शादी के दबाव से जुड़ा है। सारे थाना क्षेत्र की एक युवती, जो शेखपुरा में किराए पर रहती है, का दावा है कि वह पिछले चार वर्षों से माधव के साथ रिलेशनशिप में है और उसी से शादी करना चाहती है। युवती की शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने युवक को काउंसलिंग के लिए बुलाया था।

 

​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अपनी पैंट की जेबों में सल्फास लेकर पहुंचा था। उसने युवती से अकेले में बात करने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान जब युवक ने शादी से साफ इनकार किया, तो युवती ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे आक्रोशित होकर युवक ने जेब से पदार्थ निकालकर मुंह में डाल लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहत की सांस लेते हुए स्पष्ट किया कि उसने जहरीला पदार्थ नहीं निगला था।

 

​मामले में मोड़ तब आया जब युवक की मां पिंकी देवी ने युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। वहीं डीएसपी ज्योति कुमारी ने जांच के बाद बताया कि युवक का दो दिन पूर्व बेगूसराय की एक युवती से भी विवाद हुआ है, जहां मामला दर्ज है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0