शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण।

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण।

अरवल(विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट) - नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक छात्रा के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रा के बयान पर हसनपुर गांव के सूर्य देव कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के अनुसार 1 वर्षों से छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक यौन शोषण करते आ रहा था।जब लड़की से शादी करने की बात आई तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमे बहला फुसलाकर हैदराबाद तक ले गया और अब शादी करने की  बात से साफ इनकार करने लगा है।हालांकि ग्रामीणों ने इस मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने का पूरा प्रयास किया गया था।लेकिन सफलता नही मिली।परिणामस्वरूप छात्रा के द्वारा हसनपुर गांव के सूर्य देव कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज करवा दिया गया है।महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
1
angry
1
sad
1
wow
0