बिहार में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 37 DSP और ADSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी
राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 37 पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और नई पदस्थापना की है।
पटना---बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार पुलिस सेवा के 37 पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और नई पदस्थापना की है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 6 सितंबर 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), और अपर पुलिस अधीक्षक (ADSP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख तबादले और नई जिम्मेदारियां:
राज कुमार साह: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर आरा से पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना बनाए गए हैं।
आनन्द कुमार पाण्डेय: SDPO-1, सदर बेगूसराय से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना के पद पर भेजे गए हैं।
अशोक कुमार दास: SDPO, दाउदनगर (औरंगाबाद) से अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना बने हैं।
अजय कुमार सिंह: SDPO-1, सदर सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, बिहार, पटना बनाए गए हैं।
संजय कुमार झा: अपर पुलिस अधीक्षक, सिवान से अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पटना स्थानांतरित किए गए हैं।
प्रवेन्द्र भारती: SDPO, सदर मधेपुरा से अपर पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना बनाए गए हैं।
संजीव कुमार: SDPO, महुआ (वैशाली) से अपर पुलिस अधीक्षक, बी०वि०स०पु०-15, भीमनगर, सुपौल भेजे गए हैं।
साइबर और विशेष शाखाओं में नई तैनाती:
प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के उद्देश्य से कई DSP अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां दी गई हैं:
मुकेश कुमार ठाकुर: SDPO, सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) को DSP (साइबर क्राइम), मुंगेर बनाया गया है।
अविनाश कुमार: SDPO, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) को DSP (साइबर क्राइम), किशनगंज के पद पर पदस्थापित किया गया है।
दीपक कुमार: SDPO-II, फुलवारी शरीफ (पटना) को DSP (साइबर क्राइम), सारण बनाया गया है।
रजनीश कांत प्रियदर्शी: SDPO-II, सदर बेतिया को DSP (साइबर क्राइम), लखीसराय के पद पर तैनात किया गया है।
मुख्यालय में योगदान का निर्देश
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस स्थानांतरण/पदस्थापना से प्रभावित ऐसे अधिकारी, जिनकी अग्रतर पदस्थापना किसी विशिष्ट स्थान पर नहीं हुई है, वे तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापना की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में अपना योगदान देंगे।
गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अवर सचिव रत्नेश कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
