रेल डेस्क/ निरंजन कुमार की रिपोर्ट /पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के बख्तियारपुर राजगीर रेलखंड के करनौती जं के पास एक बड़ा रेल हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार पैंसेजर ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने से पैंसेजर ट्रेन के यात्रियों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
जिससे पैसेंजर ट्रेन तकरीबन एक घंटे तक वहीं रूकी रही। हालांकि इस बीच किसी यात्रीयों के जान माल की नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। इससे पहले भी मालगाड़ी के इंजन में भी इसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी हुई थी,जिसके चलते उक्त ट्रेन को भी कुछ देर रोकना पड़ा था। रेलवे की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 63364 बख्तियारपुर राजगीर मेमू पैसेंजर शाम पांच बजकर दस मिनट पर बख्तियारपुर जं से रवाना हुई थी ।
कुछ समय बाद करनौती पहुंचने के तुरंत बाद उक्त ट्रेन के इंजन के पेंटोग्राफ में तकनीकी खराबी आ गई और तकरीबन एक घंटे तक ट्रेन वहीं रूकी रही.पेंटोग्राफ ट्रेन के इंजन के उपरी सिरे का यंत्र होता है जो हाईटेंशन तार से इंजन को करंट देता है,जिससे ट्रेन चलती है,पर करंट देने के दौरान पेंटोग्राफ से चिंगारी निकलने लगी,जिसके चलते गाड़ी बख्तियारपुर जं से खुलने के बाद डगमगाते हुये करनौती पहुंची जिसके कारण कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा तफरी मची रही।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजगीर से बाढ़ जानेवाली मालगाड़ी भी इसी प्रकार की तकनीकी खराबी के चलते करनौती में खडी़ रही। पेंटोग्राफ में आई खराबी की सूचना मिलते ही पैसेंजरों को कन्ट्रोल करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल अपने दल बल के साथ मौका ए वारदात पर पहुँचे जहां स्थिति को सम्हाला गया। बहरहाल रेलकर्मियों की सुझबुझ व रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता के कारण एक बड़ा रेल हादसा बच गया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें