भूमि सर्वे कार्य का जायजा लेने भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव पहुंचे शेखपुरा
Sheikhpura arrives Principal Secretary of Land Reforms Department to take stock of land survey work

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)--भूमि सुधार व राजश्व विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ने बुधवार को जिला बंदोबस्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियो के साथ बैठक कर जिले में चल रहे भू सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की। साथ ही घाटकुसुम्भा प्रखण्ड पहुँचकर उक्त अंचल में चल रहे भूमि सर्वे कार्य का जायजा लिया।
उनके साथ यहाँ जिलाधिकारी इनायत खान, एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा , सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी समीर कुमार के साथ जिला बंदोबस्त कार्यालय से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी के साथ जिले के सभी सीओ भी थे। पटना से यहाँ पहुचने के बाद सीधे प्रधान सचिव जिला बंदोबस्त कार्यालय पहुचे। उन्होंने वहाँ कर्मचारियों से कार्यालय के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी ली।.
उन्होंने मौके पर कई निर्देश भी जारी किये. उसके बाद प्रधान सचिव क्षेत्र में इस सम्बन्ध में चल रहे कार्यो को देखने के लिए घाटकुसुम्भा प्रखंड के माफो गाव पहुचे। इस बीच पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने बताया कि नयी तकनीक से भूमि की मापी व अन्य कागजात के डिजिटलीकारण का नया अनुभव प्राप्त हो रहा है। इस नए सर्वे से भू मालिको को काफी लाभ होगा।
सरकार द्वारा इस सम्बन्ध में शिविर लगाकर सभी भूमि का व्यौरा नयी तकनीक से पूरे वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने यहाँ जिला में चलाये जा कार्यो पर संतोष व्यक्त किया.साथ ही अधिकारियो को इस कार्य में गति बनाये रखने की सलाह दी।
भूमि सुधार व राजश्व विभाग के प्रधान सचिव के निर्धारित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही तैयारी कर रहा था। जिलाधिकारी इनायत खान ने जिला बंदोबस्त कार्यालय में तैयारी का जायजा की कमान अपने हाथो में ले रखी थी। भूमि सुधार व राजश्व विभाग के प्रधान सचिव के यहाँ दौरा के बाद भू सर्वेक्षण के कार्य में और तेज़ी आने की सम्भावना है।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






