अथमलगोला के करजान स्थित राजकीय कन्या OBC +2 विद्यालय में महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में छात्राओं को उत्पीड़न, छेड़खानी और साइबर ग्रूमिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के बारे में समझाया गया। साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बाढ़-02 अनुमंडल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अथमलगोला क्षेत्र के करजान स्थित राजकीय कन्या OBC 10+2 विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा व सहायता सुविधाओं की जानकारी दी।

मौके पर मौजूद SDPO-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद व विश्वास स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान BDO राजेश कुमार, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में छात्राओं को उत्पीड़न, छेड़खानी और साइबर ग्रूमिंग जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के बारे में समझाया गया। साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में मदद पाने के लिए 'पुलिस दीदी', 'अभया ब्रिगेड', 'महिला हेल्प डेस्क' और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा संबंधित पैम्फलेट व पोस्टर भी वितरित किए गए।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
