एसपी के निर्देश पर भारी मात्रा में शराब के साथ तीन गिरफ्तर।
एसपी के निर्देश पर भारी मात्रा में शराब के साथ तीन गिरफ्तर
शेखपूरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-- एसपी कार्तिके शर्मा के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर टेक्निकल सेल के जवानो ने छापेमारी अभियान चलाया। यह छापेमारी अभियान जमालपुर बीघा मुसहरी में चलाया गया। जहां 300 लीटर निर्मित देशी शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि प्राप्त सूत्रों के अनुसार शराब धंधे में शामिल मुख्य सरगना भागने में सफल रहा।
गौरतलब हो कि शराब बनाकर बेचने की सूचना एसपी को पूर्व से मिल रही थी।इसी सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसपी ने यह कार्रवाई किया है जिसमे सदर थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गई छापेमारी में 300 लीटर से अधिक शराब के साथ दो शिवा और सोनू को जमालपुर मुसहरी से गिरफ्तार किया गया जबकि बाईपास से एक व्यक्ति को 14 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया वही सभी गिरफ्तार धंधेबाजों को कोबिड 19 टेस्ट कराने के लिये शेखपूरा सदर असप्ताल लाया गया अस्पताल में कोबिड 19 टेस्ट के बाद जेल भेजे जाने को बात बताई गई है वही खबर की पुष्टि करते हुए शेखपूरा सदर थाना के दरोगा त्रिपुरारी मिश्रा ने बताया कि शराब धंधे में शामिल तीनो कारोबारियो को टेस्ट के बाद जेल भेजा जायेगा,इनके पास भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़े जाने की बात दरोगा त्रिपुरारी मिश्रा ने कही है ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
