ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं को लेकर प्रिया ने समाज कल्याण मंत्री से की मुलाकात

उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से समुदाय के लिए रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं को लेकर प्रिया ने समाज कल्याण मंत्री से की मुलाकात

पटना-- ट्रांसजेंडर समाज के हितों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रिया सिन्हा उर्फ प्रिया किन्नर ने आज समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्वेता गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान प्रिया किन्नर ने समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को भी सम्मान, समान अवसर और मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सिलाई-बुनाई, स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग भी रखी, ताकि समुदाय के लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।

इसके साथ ही ट्रांसजेंडर समाज के स्वास्थ्य, सामाजिक सम्मान और समाज में एक मजबूत एवं सकारात्मक वर्चस्व कायम करने को लेकर भी चर्चा हुई। प्रिया सिन्हा ने समुदाय को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

मंत्री श्वेता गुप्ता ने प्रिया सिन्हा की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ट्रांसजेंडर समाज से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द ही सकारात्मक पहल की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की दिशा में काम किया जाएगा।

प्रिया सिंह ने कहा कि यह मुलाकात ट्रांसजेंडर समाज के अधिकारों और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से समुदाय के लिए रोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0