एक ही दिन में कुछ ही समय के अंतराल पर दो पुल हुआ ध्वस्त, जनता स्तब्ध

दोनों पंचायत के लोगों को एक दूसरे पंचायत में आने- जाने में परेशानी बढ़ गयी है।

एक ही दिन में कुछ ही समय के अंतराल पर दो पुल हुआ ध्वस्त, जनता स्तब्ध
एक ही दिन में कुछ ही समय के अंतराल पर दो पुल हुआ ध्वस्त, जनता स्तब्ध

सारण// छपरा-- लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार नदिया के पार जाने वाली गंडकी नदी पर बने पुल के धराशाही होने के कुछ ही घंटे बाद एक और पुल ध्वस्त होने की खबर से सभी लोग स्तब्ध हो गए है।इन दोनों पुलों के टूटने से फिलहाल किशुनपुर लौआर तथा दंदासपुर पंचायत का संबंध विच्छेद हो गया है। दोनों पंचायत के लोगों को एक दूसरे पंचायत में आने- जाने में परेशानी बढ़ गयी है।ढोढ़नाथ मंदिर के समीप पुल गिरने के बाद जनता बाजार थाना क्षेत्र के गंडकी नदी पर दंदासपुर जंगलविलास टोला स्थित ब्रिटिश जमाने का बना पुल भी ध्वस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदी की सफाई के तहत निकाली गयी मिट्टी में व्यापक पैमाने पर अनियमिता बरती गयी है।

इससे संबंधित इंजीनियर तथा ठीकेदार को पुल के पाया से कुछ दूरी पर मिट्टी की खुदाई करनी थी। लेकिन कुछ मिट्टी हटाने के बाद छोड़ दिया गया है।एक ही दिन में महाराजगंज के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली नदी पर बने पुल के गिरने के बाद सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में दो पुल लगातार ध्वस्त हो गए हैं।जो सोंचनीय विषय है।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0