बाढ़ पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को किया गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल
स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट और एक लाख की लूट में सभी थे शामिल,जेल में हुई थी दोस्ती
अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट//पटना(ग्रामीण)--बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ से बड़ी खबर आ रही है।जहाँ पुलिस ने लूट पाट करने वाले अंतरराजकीय गिरोह का उद्भेदन किया है।इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ 1अपराजित लोहान ने प्रेस को बताया की बाढ़ थाना के साथ साथ झारखंड और बंगाल में भी इस गिरोह के सदस्य लूट पाट करते थे।मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अपराजित लोहान ने बताया कि बाढ़ थाना अंतर्गत 6 जून को एक लाख की लूट की घटना हुई थी ,और इसी गिरोह ने 27जून को भी स्वर्ण व्यवसाई से मारपीट कर लूट पाट की घटना को अंजाम दिया।दोनो मामले की अनुसंधान में पता चला कि इस गिरोह के द्वारा बिहार,झारखंड और बंगाल में रेकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम देते थे। बाढ़ थाना ने सभी पांच लुटेरे को मलाही से गिरफ्तार किया है।इनके तीन सद्स्य धनबाद के जेल में तथा एक सद्स्य बंगाल के जेल में बंद है। सभी बाढ़ थाना के कांड शंख्या389/24 में शामिल थे।पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।
पूछताछ में पता चला कि सभी अपराधियों की एक दूसरे से पहचान जेल में ही हुई थी।उसके बाद एक साथ मिल कर घटना को अंजाम देते है। बाढ़ पुलिस झारखंड और बंगाल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की कार्यवाही करेगी।गिरफ्तार अपराधियों में लखीसराय का अंकित उर्फ़ पोलटी रायडर,पंडारक का आशिक कुमार, अथमलगोला का शिशुपाल कुमार,बाढ़ का साहिल कुमार और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
