धान रोपने की मजदूरी मांगने गई महिला मजदूर से हुए विवाद में सर पर प्रहार कर की हत्या
Madhubani distic bihar crime news
धान रोपने की मजदूरी मांगने गई महिला मजदूर से हुए विवाद में सर पर प्रहार कर की हत्या
आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
मधुबनी--जिला अंतर्गत लाैकहा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गाँव चन्नीपुर गांव में रविवार सुबह खेत में धान की रोपनी का मजदूरी मांगने लेकर चन्नीपुर के रामबाबू यादव ने समीप के खिलही गांव की 10 गरीब महिलाओं को एक बिघा जमीन में धान रोपने का ठेका दिया। धान रोपनी का काम पूरा हो जाने पर महिला मजदूरों की ठेकेदार बबिता देवी ,पति मिथिलेश महतो मजदूरी मांगने चन्नीपुर गांव स्थित रामबाबू यादव के घर पहुंची और धान रोपनी का काम पूरा हो जाने की बात बताते हुए मजदूरी के 6 हजार रुपए मांगे।रामबाबू की नियत में खोट था।वह आधा ही पैसा भुगतान करना चाहता था।बबिता देवी से उसकी बहस हो गई ,और उसने कुट्टी कट्टा के लकड़ी से उसके सिर पर जबरदस्त प्रहार कर दिया, जिससे वह गिर गई।
अन्य मजदूरों की सूचना पर लाैकहा थाना के अध्यक्ष शंकर शरण दास दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर बबिता को खुटौना सीएचसी में पहुंचाया।जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से गांव में गम और गुस्से का माहौल है ।इसको लेकर मजदूर संगठनों और राजनीतिक दलों में आक्रोश है ।आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
