अथमलगोला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की प्रशसन ने खूब धोया

The admiration of those who violated the lockdown in Athmalgola was washed away

अथमलगोला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की प्रशसन ने खूब धोया

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)-अथमलगोला प्रखंड अन्तर्गत स्टेशन बाज़ार सहित विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ अथमलगोला प्रशासन सख्ती से पेश आयी। अनावश्यक रूप से बाज़ारों में भीड़ का हिस्सा बन रहे लोगों एवं सुनसान सड़कों पर लहेरिया कट बाइक चलाने का आनन्द उठा रहे बाइकर इसकी जद में आए। ज्ञात हो की पूरा प्रदेश कोरोना संक्रमण के दौर से गुज़र रहा है। इसी के मद्देनज़र देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन पूरे देश में लागू करते हुए आम जनता से इसका सम्मान करते हुए अपने अपने घरों से आवश्यकता पड़ने पर ही बाहर निकलने की अपील की थी। इसी आदेश के अनुपालन हेतु प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ रही है ताकि आम जनजीवन सुरक्षित एवं संरक्षित रह सके।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतिका सहाय ने बताया कि अंचलाधिकारी पंकज कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लगातार प्रखंड क्षेत्र में गश्त कर लॉकडाउन के आदेश के अनुपालन पर लगातार नज़र रखी जा रही है। इसकी अवहेलना करने वाले बख्शे नही जायेंगे। कालाबाजारी करने वालों पर मिल रही शिक़ायतों के अनुसार लगभग लगाम लगाया जा चुका है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0