पैसों के खातिर बाप को पीटा प्याज के फसल में लगाई आग
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) - सदर थाना क्षेत्र के जमालपुर वार्ड नम्बर एक मुहल्ले स्थित दशरथ यादव के बोरिंग पर उसी के मंझले पुत्र ने फसल में आग लगा दिया।
खेत की रखवाली हेतु वही पर सो रहे पिता दशरथ यादव ने जब बिरोध किया तब मझले पुत्र सुभाष कुमार ने बुरी तरह से लाठी से पिटाई कर दी। और प्याज की फसल को आग लगा दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार के छोटे बेटे अखलेश और पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने आनन फानन में अपने निजी बोरिंग पर पहुंच कर आग को बुझाया।
पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि मेरे मझले भैया सुभाष कुमार पिता जी से 2 लाख रुपया का मांग कर रहे थे।पिता जी किसान है।इतनी बड़ी रकम देने से मना किया तब भैया ने पापा लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा। हालांकि इस सम्बंध में समाचार लिखे जाने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी ।
What's Your Reaction?
