पूरा विश्व इन दिनों करोना वायरस से लड़ रहा है, वहीं आज भारत में जनता कर्फ्यू भी लगा हुआ है,
पटना /राजधानी पटना में आज जनता कर्फ्यू का लोगों ने जमकर समर्थन किया ।
केंद्र सरकार के आदेशानुसार लोग आज शाम अपने घरों के छत पर थाली, बर्तन, घंटी ,तालियों की गड़गड़ाहट से पुरे इलाका गूंज उठा।
कोरोनावायरस को दूर करने के लिए पूरी तरह देश की जनता मुहिम में शामिल हुए।
आपको बता दें कि मोदी ने वीडियो जारी कर जनता से अपील किये की 5:00 बजे कोरोना से लड़ रहे हमारे पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी लोगों के अभिवादन के लिए शाम 5:00 बजे ताली,थाली,शंख बजाकर कर्मचारियों का अभिवादन करे।
इसको लेकर जनता के बीच काफी रुचि देखी गई और कर्फ्यू के साथ साथ तालियों से अभिवादन किया।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें