शेखपुरा में हुए सड़क हादसे में एक की मौत,वहीं एक घायल ।

शेखपुरा में हुए सड़क हादसे में एक की मौत,वहीं एक घायल 

शेखपुरा में हुए सड़क हादसे में एक की मौत,वहीं एक घायल ।

शेखपूरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-जिले के  बरबीघा-शेखोपुरसराय मुख्य सड़क मार्ग के सामस गांव के समीप भीषण सड़क हादसा में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में एक अन्य युवक मामूली रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान नालन्दा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोड़ा गांव निवासी सियाराम यादव का 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है, जबकि घायल युवक इसी गांव के महेंद्र यादव का 25 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार है। इस दुर्घटना के संबन्ध में घायल युवक ने बताया कि दोनों बाइक से जा रहा था कि अचानक सामस गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने चकमा दे दिया। जिसमें मृतक ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बरबीघा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया।जहां घायल का इलाज किया जा रहा है।जबकी मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शेखपूरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।वही घटना के बाद चालक के फरार होने की भी बात कही जा रही है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0