नहाने के दौरान डूबकर हुई मौत, 12 घंटे के बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को नहर से निकाला।
नहाने के दौरान डूबकर हुई मौत, 12 घंटे के बाद ग्रामीणों ने युवक के शव को नहर से निकाला
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-- जिले के सिरारी थाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत वर्मा गांव के पैन में डूबकर एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है दरसल यह युवक बीते शाम को नहर पर नहाने के लिए गया था और पैर फिसल कर गहराई में चला गया गहराई और पानी का गति तेज होने की बजह से ग्रामीणों को शव को ढूढने में काफी दिक्कतें भी आई लेकिन प्रशासन की चौकसी और ग्रामीणों की पहल से शव को 12 घंटे बाद उसी नहर से निकाला गया ।
मृत युवक की पहचान वर्मा गांव निवासी स्व.कैलाश राम का पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है वही ग्रामीणों ने मीडिया से कहा कि काफी खोज बिन मृत युवक को ढूढा जा सका है जबकि ग्रामीण शव को ढूंढने में पूरी रात मसक्कत करते रहे है तब जाकर शव मिली है वही सिरारी थाना के दरोगा लीलाधर झा ने कहा है कि डूबने की सूचना मिली थी शव को बरामद कर लिया गया है और पहचान भी हो चुकी है शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया जा चुका है ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
