घरेलू विवाद में दामाद ने साली पत्नी और स्वयं को मारी गोली।

घरेलू विवाद में दामाद ने साली पत्नी और स्वयं को मारी गोली।
अभिरंजन पांडेय /बाढ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में दीपक कुमार नामक व्यक्ति ने अपने ससुराल में चल रहे घरेलू विवाद में बडी साली, पत्नी और स्वयं को गोली मार ली । जिससे साली और उसकी मौत मौके पर हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे PMCH रेफर कर दिया गया है । एएसपी अपराजिता लोहान ने बताया कि दीपक कुमार पत्नी के साथ मारपीट किया था। दो महीना से वह मायके में आकर रह रही थी।
 दीपक अपनी पत्नी को विदा करवाने के लिए ससुराल आया हुआ था। लेकिन पत्नी दीपक के साथ नहीं जाना चाहती थी । इसी के आक्रोश में घटना को अंजाम दिया गया । वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0