रेल मेंटेनेंस कार्य मे लगे मजदूर की लाइट इंजन से कट कर हुई मौत।
रेल मेंटेनेंस कार्य मे लगे मजदूर की लाइट इंजन से कट कर हुई मौत
बाढ़--(प्रिया सिंह की रिपोर्ट) --अथमलगोला स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित जयप्रकाश महुली के निकट बुधवार को अचानक हुए एक हादसे में रेल मेंटेनेंस कार्य मे लगे एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयप्रकाश माहुली हॉल्ट के पास बख्तियारपुर के तरफ से तेज गति से चली आ रही लाइट इंजन की चपेट में आने से रेल मेंटेनेंस का काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसकी चपेट में आने से कई अन्य भी बाल बाल बचे। मृतक की पहचान पंडारक थाना क्षेत्र के ममारखाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय अरुण यादव के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बख्तियारपुर रेल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।रेलवे लाइन का मेंटेनेंस के दौरान सतर्क नहीं रहने से चलते यह हादसा घटित होने की चर्चा है।फिलहाल मजदूरों ने उचित मुआवजे की मांग की है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
