बड़ी खबर--मछली पालन के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

बाढ़ के घोसवरी थानाक्षेत्र की घटना,जांच में जुटी पुलिस

बड़ी खबर--मछली पालन के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या
तालाब में जहर देने से बड़े पैमाने पर मछलियों के मरने से शुरू हुआ था विवाद
मृतक के बहनोई अर्जुन ने रूदल सहनी पर गोली मारने का लगाया आरोप
मृतक सुनील सहनी मछली पालन के साथ ही घर मे किराने की दुकान भी चलाता था
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के प्रयास में लगते हुए शुरू की छानबीन
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अनुमंडल अंतर्गत घोसवारी थाना क्षेत्र के तार-तर गांव में सोमवार के दिन मछली पालन के विवाद को लेकर सुनील साहनी नामक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना के बाद मृतक सुनील साहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बाद में पुलिस शव को कब्जे में लेकर बाढ़ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा तालाब में जहर दे देने से बड़े पैमाने पर मछली मर गई थी।जिसके बाद से यह विवाद चल रहा था। घटना को लेकर मछली पालक ने इसकी लिखित शिकायत थाना में की थी। जिसको लेकर गांव के ही रुदल साहनी ने गोली मारने की घटना को अंजाम दिया है।पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुट गई है।हालांकि रात्रि होने के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है।इधर घटना से मर्माहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0