बाढ़ थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में वांछित तीन आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ा

थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में एक लोडेड देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस के साथ हुई गिरफ्तारी

बाढ़ थाना पुलिस ने पूर्व के मामले में वांछित तीन आरोपियों को खदेड़ कर पकड़ा
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पूर्व के मामले में अवैध देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में बुधवार की देर रात वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार बाढ़ थाना कांड संख्या 100/22 के वांछित अभियुक्त मनकौरा गांव निवासी मनीष कुमार एवं अन्य के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में ग्राम मनकौरा स्थित मनीष कुमार के घर के पास पहुंचकर उनके घर का विधिवत घेराबंदी किया गया। पुलिस बल को देखकर घर से निकलकर तीन व्यक्ति भागने लगा। जिसे साथ के बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में 01.मनीष कुमार के पास से एक अवैध लोडेड देशी कट्टा तथा एक अन्य जिंदा कारतूस 02.चांदो पासवान के पास से अवैध पांच जिंदा कारतूस 03.संजीवन कुमार सभी मनकौरा निवासी के पास से अवैध पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिस के संदर्भ में बाढ़ थाना कांड संख्या 238/2022 दिनांक 28.04.2022 धारा 25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि वादिनी सुग्गी कुमारी सा० मनकौरा के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त 01.मुरारी कुमार 02.मनीष कुमार 03.विकास कुमार 04.अमीरक पासवान 05.बटोरन पासवान 06.गणेश पासवान 07.धुरी पासवान 08.संजय पासवान 09.तिरपित पासवान 10.वीरेंद्र पासवान 11.सन्नी कुमार 12.मुरारी कुमार 13.बसन्त कुमार 14.कुंदन कुमार 15.अशोक कुमार 16.मिथलेश पासवान सभी सा० मनकौरा थाना बाढ़ जिला पटना के विरूद्ध बाढ़ कांड संख्या 100/22 दिनांक 23/02/2022 धारा 341/323/354 बी/379/504/506/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधि० एवं 8 पॉक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0