एएसपी बाढ़ के निर्देश पर मालवाहक टेम्पो लूटकांड का हुआ सफल उद्भेदन

36000 रुपए में बेचा था लुटा गया टेम्पो,दो गिरफ्तार

एएसपी बाढ़ के निर्देश पर मालवाहक टेम्पो लूटकांड का हुआ सफल उद्भेदन
एएसपी बाढ़ के निर्देश पर मालवाहक टेम्पो लूटकांड का हुआ सफल उद्भेदन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर मालवाहक टेम्पो लूटकांड मामले का बाढ़ पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि दिनांक 13.02.2022 को समय करीब 7:00 बजे रात्रि में हाथीदह थाना अंतर्गत ग्राम दरियापुर स्थित औटा रेलवे ब्रिज से लगभग 1 किलोमीटर पूर्व एनएच 31 सड़क के दक्षिण तरफ सूर्यभान सिंह के माल गोदाम के पास से अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा मालिक सुनील सिंह का मालवाहक टेंपो नम्बर-बी०आर०-01जी०जी०-1100 के चालक मो० सलाउद्दीन, ग्राम सलेमपुर बाढ़ से लूट लिया गया था। इस संबंध में हाथीदह थाना कांड संख्या-07/22 दिनांक-13/02/2022 दर्ज किया गया है।उक्त कांड के सफल उद्भेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०अ०नि० राकेश कुमार रंजन हथिदह थाना, पु०अ०नि० शाहनवाज खान प्रभारी थानाध्यक्ष पचमहला थाना, पु०अ०नि०दीपलाल पासवान मराँची थाना, सि०-4944 मुकेश कश्यप तकनीकी कार्य सहयोगी बाढ़ अनुमंडल को शामिल किया गया था। तत्पश्चात टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा आसूचना संकलन कर एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में दिनांक 15.02.2022 को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उक्त कांड में शामिल अप्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू कुमार, ग्राम पिपरिया डीह, जिला लखीसराय को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त से पता चला कि इस घटना में लूटी गई मालवाहक टेम्पो को चिमनी के ठेकेदार अमरजीत कुमार को 36000 रुपये में बेचा गया है। जिसकी निशानदेही पर उक्त कांड में लूटी गई मालवाहक टेंपो  को ग्राम खुटहा जैतपुर थाना बड़हिया जिला लखीसराय स्थित चिमनी भट्ठा से बरामद किया गया। इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य सहयोगियों का नाम बताया गया। दिनांक-16.02.2022 को समय 05.00 बजे सुबह में अमरजीत कुमार ग्राम पिपरीया डीह, जिला लखीसराय को गिरफ्तार किया गया एक अन्य अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा करने की एएसपी ने जानकारी दी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0