एसडीओ और एएसपी ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

बाढ़ में 19 जून से लेकर 23 जून तक पल्स पोलियो का अभियान चलाया जाएगा।

एसडीओ और एएसपी ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़ -सदर अस्पताल से रविवार को पल्स पोलियो की शुरुआत की गई। इस दौरान पल्स पोलियो की शुरूआत बाढ़ एसडीओ कुंदन कुमार एवं एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने एक बालक को प्ल्ज़ पोलियो की दो बुंद देकर की।
बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के द्वारा पूरे बाढ़ में 19 जून से लेकर 23 जून तक पल्स पोलियो का अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आंगनवाड़ी सेविका एएनएम सहित कई लोगों को कार्य में लगाया गया है। इस दौरान बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर विकास चंद्र चौधरी, लिपिक कमलनयन, सहित कई नर्स एवं डॉक्टर उपस्थित थे।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0