बेगूसराय के जज साहेब,कई दिनों से बाँट रहे है ,जरूरत मंदो के बीच राहत सामग्री, बच्चो को भी कर रहे खुश।

बेगूसराय के जज साहेब,कई दिनों से बाँट रहे है ,जरूरत मंदो के बीच राहत सामग्री, बच्चो को भी कर रहे खुश।
बेगुसराय संवाददाता:-/अजय शास्त्री/-देश में चल रहे लॉक डाउन अवधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जरुरत मंदो के बीच राहत सामग्री ,साबुन, सैनिटाइजर , मास्क का लगातार कई दिनों से वितरण किया जा रहा है।
आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के अनुरोध पर न्यायधीश राजीव कुमार ने पी एल भी शैलेश कुमार के साथ वनद्वार गांव पहुँचे, और  लॉक डाउन से प्रभावित परिवार के लोगो को चिन्हित करके करीब 100 लोगो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया । 
इसके अलावा न्यायाधीश ने बच्चों के बीच चाकलेट, बिस्किट, मास्क, सेनिटाइजर, एवं साबुन भी वितरित किये। न्यायाधीश ने सभी परिवारों को लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जागरूक करते हुए , इसके फायदे के बारे में बताते हुए ,इसका पालन करने के लिए प्रेरित किया।
                           मौके पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार, कुमार शिशुपाल ,अमन कुमार, नवीन कुमार, शैलेश कुमार, सिद्धार्थ सुमन आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1