विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर लाश को गायब करने का लगाया आरोप

सास ससुर देवर और ननद सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का लगाया आरोप

विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर लाश को गायब करने का लगाया आरोप
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़---थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव की विवाहिता खुशबू देवी पति रामबली यादव के बीच पारिवारिक कलह होने के चलते विवाहिता का ससुराल में रहना परेशानी का सबब बन गया था।खुशबू की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।वही खुशबू के भाई सतपाल कुमार खजुरार गांव निवासी ने बाढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए शिकायत पत्र में लिखा है कि उसकी बहन को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया और लाश को जला कर सबूत को मिटाने का प्रयास किया गया है।
मामले को लेकर ससुराल वाले सास ससुर देवर और ननद सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। खुशबू को एक 3 साल का पुत्र भी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लेकिन अभी तक खुशबू का कोई अता पता नहीं चला है।जिसको लेकर मायके वाले परेशान हैं मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0