थांनाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कन्हैया हत्याकांड का मरांची पुलिस ने किया खुलासा

पुत्री के साथ बार बार की जा रही छेड़छाड़ एवं जोरजबरदस्ती से आजिज पिता ने करवाई थी हत्या

थांनाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कन्हैया हत्याकांड का मरांची पुलिस ने किया खुलासा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़---अनुमण्डल की मरांची थाना पुलिस ने थांनाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कन्हैया हत्याकांड में शामिल दो अप्रथमिक आरोपियों को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया है।थांनाध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मराँची थाना अंतर्गत ग्राम राजेशनगर में कन्हैया कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता रूसी महतो उर्फ कैलाश महतो की हत्या करने के आरोप में मृतक के पिता द्वारा मराँची थाना कांड संख्या 144/22 दिनांक 15/09/2022 धारा 302/34 भा०द०वि० के अंतर्गत संदिग्ध के रूप में प्राथमिकी अभियुक्त 01.छोटू कुमार 02.गोलू कुमार 03.नीतीश कुमार 04.लल्लू कुमार सभी ग्राम राजेशनगर के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया।कांड अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि ग्राम राजेशनगर के ही पवन महतो पिता स्व० रामदेव महतो के पुत्री के साथ मृतक कन्हैया कुमार द्वारा बार-बार छेड़खानी एवं जोर-जबर्दस्ती का प्रयास किया जाता था।जिससे आवेश में आकर पवन महतो पिता स्व० रामदेव महतो एवं इनके पुत्री के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मृतक कन्हैया कुमार को अपने घर पर बुलाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।तथा घटना की सारी सच्चाई दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों द्वारा कबूल किया गया है।दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज दिनांक 21/09/2022 को जेल भेजा जा रहा है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0