अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में संचालित पीडीएस दुकानों की पदाधिकारियों ने की जांच

अनुमंडल पदाधिकारी ने मोकामा नगर परिषद के 13 दुकानों की जांच की उनके साथ अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी हरेंद्र वर्मा भी रहे।

अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में संचालित पीडीएस दुकानों की पदाधिकारियों ने की जांच
अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में संचालित पीडीएस दुकानों की पदाधिकारियों ने की जांच

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--खाद्य आपूर्ति विभाग के आदेश पर बाढ़ अनुमंडल मुख्यालय के तमाम पदाधिकारी गुरुवार के दिन कई प्रखंडों में जनवितरण दुकानों की जांच करने में व्यस्त रहे। बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने मोकामा नगर परिषद के 13 दुकानों की जांच की  उनके साथ अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी हरेंद्र वर्मा भी रहे। वही उप समाहर्ता भूमि सुधार अनिल कुमार आर्य के द्वारा बाढ़ नगर परिषद के 5 दुकानों की जांच की गई। बांस रोड के एक दुकानदार के यहां गेहूं की कमी पाई गई। जिस पर कार्रवाई की बात कही गई है। जबकि बेलछी प्रखंड के सकसोहरा पूर्वी पंचायत में जांच का जिम्मा बाढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर नवकंज कुमार को था। लेकिन न्यायालय के काम से वह जहानाबाद चले गए। बाढ़ प्रखंड के रहीमापुर रूपस ,नदामा पंचायत का भी जांच पंडारक के प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा की गई।अधिकांश इलाकों में वितरण से जुड़ी समस्या के लिए उपभोक्ता ने नहीं के बराबर शिकायत की। लेकिन कुछ पंचायतों के जन वितरण दुकानों में कई प्रकार की अनियमितता विभाग के कर्मचारियों ने पाया। जिसकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को की जाने की बात कही।बेलछी प्रखंड पदाधिकारी आशा कुमारी ने किया करजान पंचायत का पीडीएस निरीक्षण।जांच को लेकर जनवितरण दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0