हत्या,हत्या का प्रयास,उत्पाद सहित विभिन्न मामले में 411 आरोपियों की अक्टूबर माह में हुई गिरफ्तारी-एएसपी बाढ़

बाढ़ थाना पुलिस ने अक्टूबर माह में कुल 146 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

हत्या,हत्या का प्रयास,उत्पाद सहित विभिन्न मामले में 411 आरोपियों की अक्टूबर माह में हुई गिरफ्तारी-एएसपी बाढ़

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अनुमण्डल पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति पुरी तरह से सजग रही है।इसी क्रम में बाढ़ थाना पुलिस ने अक्टूबर माह में कुल 146 आरोपियों की गिरफ्तारी की है।उन्होंने बताया कि बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न थानों में अक्टूबर माह में कुल 411 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे महीने कई मामलों का उद्भेदन के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।अक्टूबर माह में अनुमंडल पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हत्या -13 हत्या का प्रयास - 74 लूट -5 डकैती -2 रंगदारी - 3 दहेज हत्या -2 बलात्कार -1 उत्पाद में -168 अन्य मामले में - 143 टोटल - 411 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0