सरकार की नीतियों के विरोधस्वरूप ई रिक्शा चालकों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

ई-रिक्शा संघ के नेताओं ने बाढ़ थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से बात करते हुए ठोस निर्णय पर पहुंचने की बात कही है।

सरकार की नीतियों के विरोधस्वरूप ई रिक्शा चालकों ने किया एक दिवसीय हड़ताल

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़---पटना परिवहन विभाग के अधिकारियों ने एक सप्ताह पहले बाढ़ के कई चौक चौराहों पर अभियान चलाकर बिना समुचित कागजात के ई रिक्शा चलाने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब दर्जनों ई-रिक्शा चालकों को जप्त करते हुए हर एक पर करीब ₹12000 का जुर्माना भी लगाया।जिसके बाद ई रिक्शा चालकों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार की नीतियों का विरोध करना शुरू कर दिया है। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि दुकानदार ई-रिक्शा खरीदते वक्त ना तो सही तरीके से कागजात देते हैं और ना ही उस पर नंबर प्लेट इसमें हम लोगों की क्या गलती है। ना तो ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जाता है और ना ही ई रिक्शा चालकों के लिए कहीं स्टैंड की व्यवस्था है। गरीब रिक्शा चालकों पर इस तरह का जुर्माना अशोभनीय है। हमारे संघ के द्वारा बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी से कई बार कैंप लगवा कर रजिस्ट्रेशन कराए जाने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेज की जांच कराए जाने की भी बात कही थी। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। जिसको लेकर हम लोग एक दिवसीय हड़ताल किए हैं।हड़ताल का नेतृत्व ई-रिक्शा संघ के सुजीत कुमार और मजदूर नेता विनय कुमार सिंह कर रहे थे।बाद में ई-रिक्शा संघ के नेताओं ने बाढ़ थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार से बात करते हुए ठोस निर्णय पर पहुंचने की बात कही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0