दुर्गा पूजा के मद्देनजर थाना में शांति समिति की हुई बैठक, जानिए प्रशासनिक निर्देश!!

धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी छूट लेकिन डीजे पर पूर्ण पाबंदी

दुर्गा पूजा के मद्देनजर थाना में शांति समिति की हुई बैठक, जानिए प्रशासनिक निर्देश!!
दुर्गा पूजा के मद्देनजर थाना में शांति समिति की हुई बैठक, जानिए प्रशासनिक निर्देश!!

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन अथमलगोला थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतिका सहाय, अंचलाधिकारी भास्कर कुमार मंडल एवं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई।इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि मो खलिल्लूलाह मसूरी भी मौजूद रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है।साथ ही पूजा समिति के कम से कम 10 सदस्यों के आधार कार्ड और मोबाइल संख्या लाइसेंस के आवेदन में देने की बात कहीं गई है।उन्होंने बताया की डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।वही सांस्कृतिक कार्यक्रम को धार्मिक कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही गई है। असामाजिक तत्व के बारे में तत्काल प्रशासन को सूचित करना है।और किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देते हुए आनंद और हर्ष उल्लास के साथ दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक मनाएं। प्रशासन पूरी तरह से सजगता के साथ आपके साथ रहेगी।प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी करवाई की जा सकती है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0