अथमलगोला थाना में पदस्थापित दो दरोगा दुर्गा और विजय सम्मानित

एसएसपी ने आशा व्यक्त किया है कि भविष्य में भी दोनों पदाधिकारी इसी तरह लगन और तत्परता से सौंपे गए कार्यों को निष्पादित करेंगे।

अथमलगोला थाना में पदस्थापित दो दरोगा दुर्गा और विजय सम्मानित

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अनुमंडल अंतर्गत अथमलगोला थाना में पदस्थापित दो दरोगा दुर्गा पांडे एवं विजय कुमार ओझा को बेहतरीन कार्य हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक पटना मानव जीत सिंह ढिल्लों द्वारा सम्मान स्वरूप प्रशंसा पत्र दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी ने प्रशंसा पत्र जारी करते हुए लिखा है कि मेहनत और लगन से एएसआई दुर्गा पाण्डे ने साल 2022 में अथमलगोला थाना के 09 विशेष कांड एवं 39 अविशेष कांड कुल 48 कांड को निष्पादित किया है।वहीं एएसआई विजय कुमार ओझा ने 07 विशेष कांड एवं 16 अविशेष कांड कुल 23 कांडों का निष्पादन किया है।एसएसपी ने आशा व्यक्त किया है कि भविष्य में भी दोनों पदाधिकारी इसी तरह लगन और तत्परता से सौंपे गए कार्यों को निष्पादित करेंगे।उनकी इस उपलब्धि पर थांनाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित सभी थानाकर्मियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
7
dislike
0
love
1
funny
2
angry
1
sad
0
wow
3