उमानाथ गंगा घाट पर गंगा नदी में नाव चलाने को लेकर मारपीट,नाव डुबाने का भी किया प्रयास

दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग लिखित शिकायत बाढ़ थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उमानाथ गंगा घाट पर गंगा नदी में नाव चलाने को लेकर मारपीट,नाव डुबाने का भी किया प्रयास

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-शहर के उमानाथ गंगा घाट पर नाव चलाने को लेकर दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।मारपीट की घटना में विमल साहनी और प्रमोद साहनी घायल हो गया। दोनों पक्षों के द्वारा अलग-अलग लिखित शिकायत बाढ़ थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विमल साहनी का कहना है कि नाव चालक बिहारी सेठ एक दबंग तबके के नाव चलाने वाले हैं।उनका कई नदी में नाव चलता है और दूसरे लोगों को नाव चलाने से मना करता है। जब नाव लेकर नदी के पार जा रहा था तभी हम पर हमला किया। और नाव भी डूबाने का प्रयास किया। लेकिन यात्रियों ने नाव डूबने से बचा लिया।वही प्रमोद साहनी का कहना है कि विमल साहनी ने उसके साथ और लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0