टाल क्षेत्र में अगलगी की हुई घटना में कई बीघे में लगी गेहूं की फसल जल कर राख में तब्दील

अग्निशमन कर्मी पंकज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

टाल क्षेत्र में अगलगी की हुई घटना में कई बीघे में लगी गेहूं की फसल जल कर राख में तब्दील
टाल क्षेत्र में अगलगी की हुई घटना में कई बीघे में लगी गेहूं की फसल जल कर राख में तब्दील

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-अथमलगोला थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है जहां गुरुवार की दोपहर करजान टाल क्षेत्र में हुई एक अगलगी की घटना में कई बीघे में लगी गेहूं की फसल पुरी तरह से जलकर राख हो गई।सबसे ज्यादा प्रभावित पीड़ित किसान अजय कुमार ने गावं के ही एक व्यक्ति पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए अथमलगोला थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।

आवेदन के अनुसार पीड़ित किसान मनजाय पर खेत लेकर खेती का कार्य करता है।गुरुवार को किसान खेत मे लगी गेहूं की फसल को कटवाने के लिए हार्वेस्टर देखने टाल क्षेत्र में अपने खेत की ओर गया।तभी उसने देखा कि गावं का ही एक व्यक्ति खेत मे आग लगा कर भाग रहा है।काफी हल्ला मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।लेकिन आग ने हवा के साथ और भी भीषण रूप ले लिया।जिसकी चपेट में आसपास के भी किसानों की लगी फसल आ गई।आग पर नियंत्रण नही होता देखकर तत्काल इसकी सूचना थाना के माध्यम से दमकल को दी गई।अग्निशमन कर्मी पंकज कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।फायरमैन पंकज कुमार ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही तो और ज्यादा क्षति हो सकती थी।पीड़ित किसान ने बताया कि तीन बीघे में लगी फसल में करीब 90000₹ की क्षति हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थांनाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अगलगी मामले में प्रभावित किसान द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।जिसके आधार पर जांचोपरांत विधिसम्मत करवाई की जाएगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
2
wow
0