रामनवमी के अवसर पर आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू ने सम्पूर्ण नगर वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी तथा बाढ़ में रामराज्य हो तथा बाढ़ का विकास हो की कामना की।

रामनवमी के अवसर पर आकर्षक झांकी के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--शहर में रामनवमी के अवसर पर अखिल भारतीय नवयुवक संघ सह युवा क्रांति दल एवं श्री राम दल के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में तरह तरह की झांकियां प्रदर्शित की गयी। झांकियों में राम सीता हनुमान, मिसाइल अग्नि 4, दशानन रावण आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। हज़ारों की संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए जिसे देखने के लिए नगरवासी सड़क किनारे इकट्ठे हो गए । रामनवमी शोभायात्रा की खास बात यह रही कि इस यात्रा में बाढ़ विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू तथा भोजपुरी फ़िल्म स्टार एवं प्रसिद्ध गायक गुंजन सिंह भी शामिल हुए।इस अवसर पर अखिल भारतीय नवयुवक संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ जदयू नेता राणा सिंह चौहान ने बाढ़ विधायक को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष नीलमणि सिंह कुंदन ने राणा सिंह चौहान को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कुछ लोग गुंजन सिंह के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे। जिसके कारण उनकी गाड़ी बढ़ने में भी दिक्कत हुई।हालांकि गुंजन सिंह बाद में ओपन जिप्सी में खड़े होकर राम जी के भजन भी गुनगुनाये। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम दल के लोगों ने भी झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा निकालने के समय भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ सियाराम सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए सद्भावना पूर्ण तरीके से शोभायात्रा को सम्पन्न करने की सलाह दी। वही ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू ने सम्पूर्ण नगर वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी तथा बाढ़ में रामराज्य हो तथा बाढ़ का विकास हो की कामना की। मौके पर डब्लू कुमार सिंह, राणा सिंह चौहान, नीलमणि सिंह कुंदन, राजेश सिंह राजू, नगर परिषद के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गायमाता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0