शवदाह में शामिल होने आया युवक गंगा स्नान के क्रम में डूबा, खोजबीन जारी।

शवदाह में शामिल होने आया युवक गंगा स्नान के क्रम में डूबा, खोजबीन जारी

शवदाह में शामिल होने आया युवक गंगा स्नान के क्रम में डूबा, खोजबीन जारी।

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)--नालंदा जिला के रहुइ थाना क्षेत्र के बलिया बीघा गांव का रहने वाला युवक जो कि अंतिम संस्कार कर्म में शामिल होने आया था,गंगा स्नान के क्रम में डूब गया।इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद बलबीर कुमार एसआई ने बताया कि युवक नालंदा जिला के रहुइ थाना क्षेत्र के  बलिया बीघा गांव का रहने वाला था। और अपने गांव के एक मृत व्यक्ति के दाह संस्कार के लिए सती स्थान आया हुआ था।

स्नान करने के दौरान तेज धार में बह गया और अभी तक खोजबीन के दौरान युवक का कोई अता पता नहीं चला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ में गंगा नदी के किनारे स्थित उमानाथ गंगा घाट पर शवदाह कर्म करने के बाद स्नान करने के दौरान 24 वर्षीय विजय चौहान नामक व्यक्ति डूब गया।डूबने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार में उसके साथ आये लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।जिसके उपरांत स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को बचाने का प्रयास तो किया गया। लेकिन गंगा नदी की तेज धारा ने सभी प्रयास को विफल कर दिया।तत्पश्चात स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद प्रशासन घाट पर पहुंचकर युवक की तलाश करने के लिए गोताखोरों को लगाने के साथ-साथ नौका के माध्यम से युवक को खोजबीन करने में जुटी हुई है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
1
wow
1